राष्ट्रीय
01-Feb-2026
...


मुंबई,(ईएमएस)। बालीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें वहां पहुंचीं। रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई हस्तियों के घर भी हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि ये घटना शनिवार रात करीब 3 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने हर एंगल से जांच कर रही है। हमले की वजह अभी पता नहीं चली है। मामले में अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। सिराज/ईएमएस 01फरवरी26 -----------------------------------