तिरुवनंतपुरम (ईएमएस)। ऑलराउडर हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में 17 गेंदों पर ही 42 रन बनाकर एक नया रिकार्ड अपने नाम किया है। इस पारी में पांड्या का स्ट्राइक रेट 247.06 का रहा। इससे वह अन्य खिलाड़ियों से अलग नजर आये। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी इस आक्रामक पारी से पांड्या ने अंतिम ओवरों (डेथ ओवरों) में 1000 रन बनाने का एक नया रिकार्ड अपने नाम किया है। पांड्या के नाम अब अंतिम ओवरों में 1030 रन हो गये हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम अंतिम ओवरों में 986 रन हो गये हैं और वह दूसरे नंबर पर है जबकि अफगानिस्तान के मो नबी 973 रनों के साथ ही तीसरे नंबर पर हैं। पांड्या जब बल्लेबाजी के लिए आये थे। तब भारतीय टीम ने 14.3 ओवर में 3 विकेट पर 185 रन बनाये थे। वहीं इसेक बाद पांड्या ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम केा 20 ओवर में 271 रन तक पहुंचा दिया जिससे कीवी टीम पर दबाव आया और वह 272 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 225 रनों पर ही सिमट गयी। ईएमएस 01 फरवरी 2026