01-Feb-2026
...


सागर (ईएमएस)। भगवती मानव कल्याण संगठन पंचज्योति, शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को मासिक महाआरती का आयोजन बालसंजीवन महाविद्यालय कटरा बाजार सागर में किया गया। दिनांक 01/02/2026 को दोपहर 12.00 बजे पर आरती क्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक संचालक योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महराज व माता आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा जी की दिव्य आरती सम्पन्न की गई। जिसमें सेकडो की संख्या में गुरू भाई, गुरूबहिनें उपस्थिति रही। आरती के पश्चात् चिन्तन की कड़ी में सर्वप्रथम श्रीमति लीला सेन ने संगठन के विचारधारा बताते हुए कहा कि यदि समाज नशामुक्त, मांसाहारमुक्त एवं चरित्रवान हो गया तो राष्ट्र में एक नया परिवर्तन देखने को मिलेगा। जहां एक ओर कुछ लोग नशा आदि में ग्रसित होकर, स्वयं का अनहित कर रहे है। वहीं दूसरी ओर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता श्री दुर्गाचालीसा पाठ देश के कोने-कोने में कर, समाज को नई चेतना जाग्रत कराने में अपना योगदान दे रहें है। श्रीमति पूजा नामदेव ने कहा कि गुरूवर द्वारा बताये गये तीनों धाराओं के संचालन से ही युग परिवर्तन हो सकेगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक राजनैतिक पार्टी महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। आज जितनी भी पार्टियां है, नारी समाज के सम्मान की बातें करती रहती है, वही राजनैतिक पार्टियां उनके पतियों को शराबी बनाती हैं फिर वही पति घर जाकर अपने बीबी, बच्चों को प्रताड़ित करता है तो इससे क्या देश में नारीशक्ति का सम्मान होगा। जहां सरकार देश के युवाओं की बात करती है, वही आज 5 से 10 वर्ष तक के बच्चे शराब, सिगरेट एवं गुटखा खाता है जहां उसे शिक्षा के क्षेत्र में होना चाहिए आज वे नशे के क्षेत्र में जा रहे है, तो क्या इससे हमारे देश का विकास होगा, आप खुद ही सोचिए। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का लक्ष्य है देश को नशामुक्त बनाना, महिलाओं की रक्षा, युवाओं को जागृत करना एवं एवं शिक्षा की ओर प्रेरित करना । आज पूरे देश में 85 प्रतिशत महिलाएं नशे के कारण ही प्रताड़ित की जाती है एवं 99 प्रतिशत दुर्घटनाएं केवल नशे के कारण ही हो रही है। भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप लोधी ने बताया कि महिलाओं को सम्मान दिलाने हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन कृत संकल्पित है। मानक पटेल (जिलाध्यक्ष दमोह) ने कहा कि आज ऐसा संयोग हमें प्राप्त हुआ है, जहां हमें माता आदिशक्ति जगतजननी एवं गुरूवर श्री आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मॉं की साधना से हमारे अन्दर पड़े हुए आवरण दूर होते है गुरूवर जी ने सरल से सरल मॉं की साधना हमें प्रदान की है, यही साधना लोंगो के हर घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप आज इस दिव्य अनुष्ठान में हजारों माॅ के भक्त उपस्थित हुये, इसी से ही समाज में परिवर्तन आवेगा। आरती क्रम में गोपाल यादव,भानु प्रताप, रूपेश कुमार सेन, मानक पटेल, लीला सेन,पूजा नामदेव,पार्वती दीदी, सभी ब्लाक अध्यक्ष, टीम प्रमुख एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन की बेला में शक्तिजल एवं प्रसाद वितरण किया गया। मंच का संचालन मुकेश विश्वकर्मा एवं आभार व्यक्त गोपाल यादव जिलाध्यक्ष ने किया सागर द्वारा किया गया कार्यक्रम समस्त मॉं के भक्त उपस्थित रहे। ईएमएस), 01 फरवरी, 2026