01-Feb-2026


जबलपुर (ईएमएस)। पाटन थाना अतंर्गत ग्राम भकलिया में एक युवती ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| आत्महत्या का कारण अज्ञात है| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| पाटन पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भकलिया निवासी 18 वर्षीय सुहानी गत शाम 7 बजे नहाने के बाद अपने कमरे में गई और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया| बहुत देर तक वह अपने कमरे से नहीं निकली तो उसकी मां श्रीमति रुकमन चौधरी ने दरवाजा खुलवाया, दरवाजा न खुलने पर उन्होंने अपने बेटे अरमान को बुलाया जिसने खपरे हटाकर देखा तो सुहानी फांसी पर लटकी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामला जांच में लिया गया। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है| सुनील साहू / मोनिका / 01 फरवरी 2026/ 06.06