राज्य
01-Feb-2026


- पति के खिलाफ दर्ज मामले में हत्या की धारा बढ़ाई - बीएसएनएल में पदस्थ है आरोपी पति भोपाल(ईएमएस)। कोलार थाना इलाके में स्थित हिल्स व्यू सिटी में रहने वाले एक पति ने बीते साल 9 दिसंबर 2025 की दोपहर अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद उस पर लोहे के तवे से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रुप से घायल महिला को उनके ने उन्हें इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहॉ करीब 52 दिन चले इलाज के बाद आखिरकार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में बीएसएनएल में पदस्थ पति पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अब महिला की मौत के बाद प्रकरण में हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। थाना पुलिस के मुताबिक हिल्स व्यू सिटी कोलार रोड निवासी जमुना बाई पत्नी भागीरथ प्रसाद (52) घरेलू महिला थीं, उनके पति भागीरथ प्रसाद दूर संचार विभाग में नौकरी करते हैं। जमुना बाई ने अपने मृत्युपूर्व बयान में पुलिस को बताया था कि उनके तीन बच्चे और सभी नौकरी करते हैं। पति और उनके बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर अनबन होती रहती थी। बीती 9 दिसंबर मंगलवार को पति काम पर नहीं नहीं गए थे। दोपहर के समय किसी बात को एक बार फिर दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पति भागीरथ प्रसाद ने गुस्से में आकर पत्नी पर लोहे के तवा से घातक वार कर दिया। तवा जमुनाबाई के सिर और गले के पास लगा, उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग उनके घर पहुंचे और उनके बच्चों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर घर आये बच्चों ने मां को इलाज के लिये चूनाभट्टी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में हबीबगंज स्थित दूसरे निजी अस्पताल में उनका इलाज चला। इलाज के दौरान 31 जनवरी शनिवार दोपहर जमुनाबाई की मौत हो गई। जुनेद / 1 फरवरी