क्षेत्रीय
01-Feb-2026


कॉम्बिंग गश्त : आरक्षकों से लेकर टीआई, एसडीओपी स्तर तक के अधिकारी शहर की गलियों में सक्रिय रहे छिंदवाड़ा (ईएमएस)। अपराधों पर लगाम कसने और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए एसपी अजय पांडे और एएसपी आशीष खरे के निर्देश पर शनिवार की रात जिलेभर में पुलिस कर्मियों ने कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान आरक्षकों से लेकर टीआई, एसडीओपी स्तर तक के अधिकारी कर्मचारी रातभर शहर की गलियों में सक्रिय रहे और अपराधियों तथा वारंटियों की धरपकड़ करते रहे। इस दौरान पुलिस ने जिले के २५ स्थायी व ९५ गिरफ्तारी सहित कुल १२० वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं १०८ गुंडा, ७७ निगरानी, जिला बदर के ३ आरोपियों और ५० कबाड़ियों की चैकिंग की गई इसके अलावा अवैध शराब की तस्करी और खुले में शराब पीने वाले करने वाले १७ व्यक्तियों से १२० लीटर शराब जब्त कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह ५ गुम इंसान को दस्तयाब किया गया। एसपी पांडे के नेतृत्व में शनिवार की रात शहर व देहात के थाना क्षेत्रो पर कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान कॉम्बिंग गस्त अनुभागवार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ किया गया उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गस्त के लिये रवाना किया गया । टीम ने नाईट काम्बिंग ऑपरेशन चलाकर बदमाशों की धरपकड़ की। हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के रिकार्ड किए अपडेट पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकार्ड को अपडेट किया गया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मोहल्लो में घूमकर पुलिस ने गुण्डे बदमाश, जेल से रिहा आरोपियो की धरपकड़ की। पुलिस कप्तान अजय पांडे द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा। घरों-घर जाकर खंगाली गुंडों की कुंडली पुलिस टीमों द्वारा गुण्डो एवं बदमाशों के घर-घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। जेल से रिहा होकर आये आरोपियो को भी चेक किया गया। ईएमएस/मोहने/ 01 फरवरी 2026