क्षेत्रीय
01-Feb-2026


पारिवारिक विवाद में चली गई तीन लोगों की जान, मामला जुन्नारदेव के जहरीली मिठाई का छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कोयलांचल के जुन्नारदेव थाना अंतर्गत करीब २३ दिन पहले जहरीली मिठाई खाने से हुई तीन मौत के मामले का पुलिस ने रविवार को चौंकाने वाले षडयंत्र का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने घोड़े को दी जाने वाली सोमल नामक दवाई में आर्सेनिक मिलाकर मिठाई में जहर का इस्तेमाल किया था। इसके इस्तेमाल से तीन लोगों की असमय ही मौत हो गई। मामले का खुलासा करते हुए जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि ८ जनवरी को पीएचई कार्यालय के समीप मुकेश कथुरिया की चाय की दुकान पर किसी अंजान व्यक्ति ने मिठाई सहित घरेलु सामान की थैली चाय के ठेले में टांग कर चला गया था। दूसरे दिन पीएचई कार्यालय के चौकीदार दशरू यदुवंशी निवासी डुंगरिया ने थैले से मिठाई निकाल कर खा ली थी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और ९ जनवरी को उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। इसी रात को दुकान चाय दुकान संचालक मुकेश कथुरिया ने उक्त मिठाई को घर ले गया और अपनी पत्नी संतोषी कथुरिया और दोनो बेटी खुशबु और पूजा तथा ससुर सुंदरलाल कथुरिया ने उक्त मिठाई को खा लिया था, जिससे उनकी तबियत खराब होने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से सुन्दरलाल कथुरिया की 13जनवरी को तथा खुशबु कथुरिया ने दूसरे दिन14 जनवरी को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उनकी मां संतोषी और बेटी पूजा इलाज के बाद स्वस्थ हो गई है। इन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। घोड़े को खिलाने वाली मिलाई थी दवा करीब २३ दिन तक पुलिस लगातार मामले की जांच करती रही इस बीच परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए और खाद्य औषधी विभाग की रिपोर्ट में मिठाई में जहर की पुष्टि की गई थी। इसके बाद पुलिस ने लगातार मामले की जांच की और जांच के दौरान पता चला कि मृतिका खुशबू की शादी थावरी कला निवासी अखिलेश कसार से भागकर हुई थी लेकिन वह अपने ससुराल में नहीं मायके में रह रही थी और ससुर, ननद व देवर से अनबन रहती थी। खुशबू के ससुर झाड़ू कसार, देवर शुभम कसार एवं ननद शिवानी कसार तीनो निवासी ग्राम थावरीकला थाना चांद ने ही घोड़े को शीत से बचाने के लिए दी जाने वाली दवाई मिठाई में मिलाकर रखी थी। इस जहरीली मिठाई को खाने से तीन लोगों की जान चली गई। जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। तीनो आरोपियों के विरूद्ध धारा 103(1),109(1), 61(2) क्चहृस् का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। ऐसे रची गई साजिश पुलिस जांच में सामने आया कि खुशबु के ससुर झाड़ू कसार, देवर शुभम कसार और ननंद शिवानी कसार ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। तीनों ने घोड़ों को दी जाने वाली सोमल दवाई (आर्सेनिक युक्त) को मिठाई में मिलाया। 05 जनवरी को रेकी की गई और 08 जनवरी की रात मिठाई को चोरी-छिपे चाय ठेले के पास रख दिया गया था। इसके बाद सभी ने मिठाई का सेवन कर लिया और इनकी मौत हो गई। ये है पूरा मामला 08 जनवरी की रात पीएचई कार्यालय, जुन्नारदेव के गेट के पास चाय की दुकान पर एक थैला रखा गया, जिसमें सब्जी, नमकीन और मिठाई थी। 09 जनवरी को चौकीदार दशरू यदुवंशी ने मिठाई खाई, तबियत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 जनवरी को वही मिठाई मुकेश कथुरिया की पत्नी संतोषी कथुरिया अपने घर ले गईं और परिवार के साथ खा ली। इससे सुन्दरलाल कथुरिया और खुशबु कथुरिया की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि संतोषी और पूजा की जान बच गई। ये रहे टीम में शामिल इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली टीम में टीआई राकेश बघेल, उनि मुकेश डोंगरे, सउनि. सतीष दुबे, मप्रआर प्रेमलता धुर्वे, आर रामअवतार तिवारी, नीलेश पाल, संतोष धुर्वे, राजपाल बघेल, भगवानसिंह, हितेन्द्र रघुवंशी, अनिल उइके, संदीप झरबड़े तथा सायबर सेल से आर आदित्य रघुवंशी , प्रआर नितिन सिंह शामिल रहे। ईएमएस/मोहने/ 01 फरवरी 2026