क्षेत्रीय
01-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। संत शिरोमणि रविदास जयंती शहर सहित पूरे जिले में श्रद्धा के साथ मनाई गई। हर साल की तरह खिरकापुरा स्थित संत रविदास मंदिर में विशेष पूजा अर्चना काकार्यक्रम रखा गया। बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने इसमें सहभागिता दी। पूजन अर्चन के बाद मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। यहा मुख्य आयोजन हुआ। श्जगह-जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। रविदास समाज के अध्यक्ष श्याम डोल,े आकाश अहिरवार, आरएल मंडराहा, सुरेश डोले, मनोज मंडरह सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु इस दौरान मौजूद रहे। ईएमएस / 01 फरवरी 2026