क्षेत्रीय
01-Feb-2026


हत्या: खेत के कोठे में मिला अधेड़ का शव मामला बिछुआ के गोनावाड़ी का, पुलिस कर रही जांच छिंदवाड़ा (ईएमएस)। बिछुआ थाना अंतर्गत ग्राम गोनावाड़ी में एक किसान का रक्त रंजित शव खेत के कोठे में मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस भी हत्या के एंगल पर मामले की जांच कर रही है। मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां के गोनावाड़ी निवासी पतिराम परतेती पिता मगनू परतेती (५८) खेती किसानी का काम करता है। रविवार सुबह वह रोज की तरह अपने खेत गया था, लेकिन देर शाम तक वह खेत से नहीं लौटा तो मृतक के छोटे पुत्र खेत पहुंचा जहां उसके पिता पतिराम का शव खेत के कोठे में पड़ा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार खेती के बटवारे को लेकर मृतक पतिराम का अपने परिवार में विवाद चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे यही वजह हो सकती है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं बिछुआ टीआई सतीश उइके ने बताया कि गोनावाड़ी गांव से लगे खेत में पतिराम का शव मिला है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। बटवारे को लेकर चल रहा विवाद! गोनावाड़ी के किसान पतिराम परतेती के परिवार में खेती के बटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों भी इसी बात को लेकर घरेलु विवाद हुआ था। रविवार की सुबह जब पतिराम खेत गया और शाम तक नहीं लौटा, तब परिजनों को उनकी चिंता हुई और छोटा पुत्र जब खेत पहुंचा तो पिता को मृत अवस्था में पड़ा देख हक्का-बक्का रह गया। ईएमएस/मोहने/ 01 फरवरी 2026