छिंदवाड़ा (ईएमएस)। देहात थाना क्षेत्र के गांगीवाड़ा में आठ दिन पूर्व सराफा व्यापारी के साथ हुई लाखों रूपए की लूट के मामलों में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले है। बताया जा रहा है कि पुलिस लुटेरों के करीब पहुंच गई है और सोमवार को पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है। गौरतलब है कि २५ जनवरी की रात सराफा व्यापारी ओम सोनी गांगीवाड़ा साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात लुटेरों ने उनसे करीब १५ लाख रूपए का माल लूट कर भाग निकले थे। इस घटना को लेकर पुलिस लगातार लुटेरों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इस बीच पुलिस कप्तान अजय पांडे भी पीड़ित ज्वेलर्स व्यवसायी से मुलाकात की थी और उन्हें जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया था। कप्तान के निर्देश के बाद इस मामले में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की पतासाजी में जुटी रही और पुलिस लुटेरों तक पहुंच सकी। ईएमएस/मोहने/ 01 फरवरी 2026