छिंदवाड़ा (ईएमएस)। मान्यता प्राप्त संगठन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी संगठन (अपाक्स) जिला छिंदवाड़ा की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष राजिक कुरैशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। बैठक में आरिफ कुरैशी को जिला अध्यक्ष, ताराचंद भलावी को जिला उपाध्यक्ष, दीपक भारती को सचिव, सजीर कादरी को कोषाध्यक्ष, अनिल जैन को जिला सहसचिव तथा संजय नरवरे को संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके साथ ही तहसील एवं विकासखंड स्तर पर भी संगठनात्मक विस्तार किया गया। तहसील हर्रई से संजय नामदेव, तहसील तामिया से आर.के. कामले, विकासखंड अमरवाड़ा से बसंत भलावी तथा विकासखंड चौरई से हरिप्रसाद तुमडाम को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जबलपुर संभाग में सतीश गोडाने को संभागीय सचिव तथा हीरालाल चौरे को संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका है। संभागीय अध्यक्ष राजिक कुरैशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने औरअधिकारी-कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। ईएमएस/मोहने/ 01 फरवरी 2026