राज्य
01-Feb-2026


भोपाल (ईएमएस)। पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शहर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी ,निगरानी/गुंडा फाइलों की समीक्षा, आबकारी एवं जुआ एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 31.01.2026 (शनिवार) को डीसीपी जोन–04 श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जोन–04 क्षेत्र में व्यापक कांबिंग गश्त आयोजित की गई। इस विशेष अभियान में अति. पुलिस उपायुक्त श्री मलकीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा श्री अक्षय चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त चुनाभट्टी श्री आलोक श्रीवास्तव सहित जोन–04 के समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस बल ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाहियां— स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली 193(9) बी.एन.एस.एस. एवं 335 बी.एन.एस.एस. में फरार आरोपियों की तलाश पतारसी के अंतर्गत कार्यवाही आपराधिक तत्वों की जांच संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन क्षेत्र में सतत पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित कांबिंग गश्त के दौरान थाना-वार तामिल वारंट विवरण — थाना चुनाभट्टी: स्थायी–08, गिरफ्तारी–05 । थाना कोलार: स्थायी–31, गिरफ्तारी–01 । थाना निशातपुरा: स्थायी–21, गिरफ्तारी–15, 193(9) बी.एन.एस.एस.–04, 335 बी.एन.एस.एस.–01 । थाना गांधीनगर: स्थायी–03, गिरफ्तारी–11, 335 बी.एन.एस.एस.–03 । थाना छोलामंदिर: स्थायी–06, गिरफ्तारी–07, 335 बी.एन.एस.एस.–01भोपाल । थाना बैरागढ़: स्थायी–23, गिरफ्तारी–07 । थाना खजूरी सड़क: स्थायी–06, गिरफ्तारी–09, 335 बी.एन.एस.एस.–01 । कुल तामिल वारंट — 163 भोपाल पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियानों के माध्यम से अपराध नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। ईएमएस/जुनेद खान/ 01 फरवरी 2026