क्षेत्रीय
बलरामपुर(ईएमएस)। जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लहसूनपाट में एक युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरविंद यादव (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अरविंद यादव का एक युवती के साथ प्रेमसंबंध था और वह उससे फोन पर बातचीत करता था। उसने युवती से वीडियो कॉल कर मिलने के लिए कहा, लेकिन युवती ने आने से मना कर दिया। नाराजगी में उसने घर में ही कीटनाशक पी लिया। परिजनों ने जब उसकी तबीयत बिगड़ती देखी, तो उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।