क्षेत्रीय
02-Feb-2026
...


धमतरी(ईएमएस)। मां दंतेश्वरी हाईस्कूल, रत्नाबांधा में गायत्री शक्तिपीठ धमतरी द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा सत्र 2025-26 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने हिस्सा लिया। परिणाम में प्रवीण (पिता संतराम ध्रुव, 7वीं कक्षा) ने प्रथम, हिमांशी बंजारे (पिता मोहन बंजारे, 5वीं कक्षा) ने द्वितीय, कावेरी हल्बा (पिता मनहरण हल्बा, 8वीं कक्षा) ने तृतीय और धनिष्ठा (पिता सुनील मीनपाल, 8वीं कक्षा) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य लीला साहू, मोहन साहू, वर्षा देवांगन, वीणा साहू, पूर्वी सोनकर, प्रियंका यादव, रूपा यादव, ज्योति रामटेके, दुर्गा देवांगन, सोनाली रजक, छाया तिवारी, काजल यादव, फाल्गुनी ढीमर, प्रवेश चांडक, भूखीन ध्रुव सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ज्ञान का विकास करना बताया गया।