क्षेत्रीय
02-Feb-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। जिले के ग्राम सिहारी में इलेवन और सिहारी युवा क्रांति सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। शुभारंभ के मुख्य अतिथि सरपंच रामप्रसाद गावड़े रहे। सरपंच ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत बल्ले से शॉट लगाकर की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना का पालन करने का संदेश दिया। उपसरपंच फुलेश्वरी नेताम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में मदद करती हैं। इस अवसर पर विशेष अतिथि शारदा कोमरा, श्यामसिंह उइके और धनीराम दुग्गा भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल खेल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण है, बल्कि स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना भी बताया गया।