क्षेत्रीय
02-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। कोरी तंतुवाय समाज कल्याण संगठन जबलपुर के द्वारा 01 फरवरी 2026 को एम. जी. जी बारात घर दमोह नाका जबलपुर में प्रांतीय स्तर का युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गयाl जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 150 प्रतिभागियों न अपना परिचय दिया l संगठन के अध्यक्ष एस. एल. कोरी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस तरह के कार्यक्रम संगठन पिछले 20 वर्षों से आयोजित करते आ रहा है सम्मेलन में इस वर्ष 1500 से ज्यादा लोग शामिल हुए l सम्मेलन उपरांत विवाह योग्य युवक-युवतियों की परिचय पत्रिका का प्रकाशन भी किया जाएगा| इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगत बहादुर सिंह महापौर जबलपुर तथा विशेष अतिथि के रूप में अभिलाष पांडेय विधायक उत्तर मध्य जबलपुर नारायण प्रसाद कबीर पंथी पूर्व विधायक व मंत्री पीडब्ल्यूडी, रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी. जी. पी. कोरी से नि. कार्यपालन यंत्री आर .ई .एस. ने की कार्यक्रम में. संगठन. के महामंत्री गोपाल दास कोरी सचिव मुन्ना लाल कोरी कोषाध्यक्ष अशोक कोरी महिला अध्यक्ष श्रीमति सिया कोरी और श्रीमति मीरा राज विशेष अतिथि इंदौर से कैलाश चौधरी गणेश वर्मा सागर से दीपक कोरी सागर समाज के अध्यक्ष दिनेश तन्तु वाय ठाकुर दास कोरी छत्तीसगढ़ से अरविंद वैश्य नरसिंहपुर से सोम राज कोरी आदि ने समाज का प्रतिनिधित्व किया| समाज के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे| जिन में यजुवेंद्र कोरी सीईओ जनपद पंचायत डॉ अजय राज डॉ सुभाष राज इंजी. गौरव तन्तु वाय रेल्वे इंजी. के सी. कोरी पीडब्ल्यूडी एसडीओ आर पी कोरी आर के तन्तु वाय के एल तन्तु वाय आदि प्रमुख रहे| सुनील साहू / मोनिका / 02 फरवरी 2026/ 02.26