जबलपुर (ईएमएस)। सिहोरा थानान्तर्गत कल शाम मृगनयनी के समीप एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मोटर साइकिल सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी। घटना में जहां मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई वही चालक को वाहन से गिरने के कारण गंभीर चोटें आयीं है। सिहोरा पुलिस ने बताया कि आजाद वार्ड सिहोरा निवासी राहुल श्रीवास कल शाम अपनी मोटर साइकिल से झंडा बाजार की ओर जा रहा था । इस दौरान जैसे ही मृगनयनी के समीप पहुंचा एक तेज रफ्तार सीडी डीलक्स मोटर साइकिल के संचालक अमन अग्रवाल ने लापरवाही से चलाते हए राहुल की मोटर साइकिल में सामने से टक्कर मारी दी। घटना में राहुल की मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई हैं वही राहुल को कमर में चोटें आयी हैं। सुनील साहू / मोनिका / 02 फरवरी 2026/ 02.29