जबलपुर (ईएमएस)। किसान सेवा संगठन की युवा विंग ने जबलपुर में सप्तम स्थापना दिवस का वार्षिक उत्सव का आयोजन किया । आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह अध्यक्षता डॉ एसपी गौतम पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग मध्य प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जवाहरलाल नेहरू के विश्वविद्यालय से वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर संजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम इसी दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर एसपी गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि कृषि में मिट्टी महत्वपूर्ण है मिट्टी में सुक्ष्म जीवों की उपलब्धता निरंतर काम हो रही है जिससे फसल उत्पादकता गुणवत्ता कम होती जा रही है।आज की इस आधुनिक डिजिटल इंडिया में कृषि को नई आधुनिक तरीकों की जरूरत है जो हमारे युवा पीढ़ी दे सकती है। कृषि संगोष्ठी के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर संजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले 10 वर्ष में भारत का कृषि क्षेत्र तकनीकी रूप से बहुत मजबूत और सक्षम होगा वह इसलिए क्योंकि अब आईटी सेक्टर इंजीनियरिंग सेक्टर युवा पीढ़ी पढ़ी-लिखी लॉबी है वह भारत के कृषि कार्यों में रुचि ले रही है। आगे कहा कि मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन जितना ज्यादा होगा मिट्टी उतनी अधिक शुद्ध और सूक्ष्म जीवों की उपलब्धता तय करती है। अभी जो भारत में कृषि हो रही है वह पंरपरागत तौर तरीकों से बुजुर्ग लोग कृषि कर रहे हैं। लेकिन अब युवा हाथों में जब कृषि आएगी तो निश्चित रूप से उसका रकवा बढ़ेगा और गुणवत्ता पर लाभकारी असर पड़ेगा । कृषि करने की आधुनिक नई योजनाओं पर काम होगा जिससे गुणवत्ता पूर्ण फसल और अधिक उत्पादन के कारण किसान आर्थिक रूप से मजबूत और खुशहाल होगा। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज कैमिकल इस्तेमाल के कारण गुड बैक्टिरियल और केंचुआ भारत की खेती से लगातार कम होते जा रहे हैं। किसान भारत की रीढ़ की हड्डी है और किसान मजबूत है तो पूरा भारत मजबूत है। कैमिकल इस्तेमाल के कारण फसल उत्पादन एवं गुणवत्ता निम्न होने से अधिकतर व्यक्तियों में शक्कर एवं रक्तचाप की बीमारियां बढ़ती जा रही है। इसलिए किसानों को कैमिकल मुक्त खेती पर फोकस करना चाहिए। सुनील साहू / मोनिका / 02 फरवरी 2026