क्षेत्रीय
02-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। पनागर थानान्तर्गत कल एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। पनागर पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि ग्राम छीनामानी पनागर निवासी 25 वर्षीय अमन पटेल को कल देर रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घटना में गंभीर रूप से घायल अमन पटेल को ईलाज के लिए पनागर अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाने के बाद मेडिकल अस्पताल रिफर कर दिया गया था। कल उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सुनील साहू / मोनिका / 02 फरवरी 2026/ 02.28