क्षेत्रीय
ब्यावरा (ईएमएस) सुठालिया तहसील के ग्राम तरेना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन उत्साह के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में भवास टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए और 29 रन से जीत दर्ज की। समापन समारोह में सरपंच घीसालाल ने विजेता भवास टीम के कप्तान माखन बैरागी को 25551 रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया। उपविजेता तरेना 59 टीम को 12551 रुपए दिए गए। खिलाड़ियों का सम्मान कर प्रतियोगिता संपन्न हुई। -निखिल कुमार (ब्यावरा)2/2/2026