राज्य
02-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वह बंगा भवन में अपने लोगों और एसआईआर प्रक्रिया के पीड़ितों से मिलने आई हैं और उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 150 लोग जो मर गए उनमें से कई के परिवार वाले यहां आए हैं। दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगा भवन पहुंचने पर कहा कि देखिए दिल्ली पुलिस क्या कर रही है। हम उनकी आलोचना नहीं करेंगे क्योंकि यह उनकी गलती नहीं है। दिल्ली पुलिस की एक बस यहां लाई गई है। हमारी इलेक्शन कमीशन में मीटिंग है। हम ऑफिशियल अपॉइंटमेंट लेकर यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि 150 लोग मर गए हैं। कई परिवार वाले यहां आए हैं जिन्हें वोटर लिस्ट से हटाने और उनके अधिकार छीनने के लिए मरा हुआ दिखाया गया था। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में धमाका होता है, तो दिल्ली पुलिस कहां होती है? उन्होंने कहा कि जब हम आते हैं, तो दिल्ली डर जाती है। अगर हम चाहते, तो लाखों लोगों को ला सकते थे। हम यहां 50 लोगों को लाए हैं जिन्हें एसआईआर में मरा हुआ घोषित किया गया था। दिल्ली पुलिस किसी की रक्षा नहीं कर सकती। दिल्ली में अभी भी सामंती व्यवस्था चल रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/02/फरवरी/2026