राज्य
04-Feb-2026
...


(भोपाल) कैंसर से सुरक्षा का प्रभावी कवच है जागरूकता, समय पर जांच और उपचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व कैंसर दिवस पर दिया संदेश भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व कैंसर दिवस पर कहा है कि कैंसर से सुरक्षा का सबसे प्रभावी कवच जागरूकता, समय पर जांच और उपचार है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम स्वस्थ जीवन का आधार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और इस गंभीर बीमारी तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया है। हरि प्रसाद पाल / 04 फरवरी, 2026 भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से उद्योग भवन में मुलाकात की। भेंट में विभाग से जुड़े केंद्र में लंबित मुद्दों पर चर्चा की और शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर सचिव केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय श्रीमती नीलम शमी राव सहित मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 04 फरवरी, 2026