राजस्व-सम्पत्तिकर की वसूली में और तेजी लाएं तथा बकायादारों की सम्पत्तियां कुर्क करें निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने राजस्व वसूली एवं यांत्रिक विभाग के कार्यों तथा समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए दिए निर्देश भोपाल(ईएमएस)। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने समय सीमा प्रकरणों, राजस्व-सम्पत्तिकर वसूली, यांत्रिक संबंधी कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की लगभग 04:30 घण्टे की बैठक में बिंदुवार समीक्षा की। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने यांत्रिक विभाग के निर्माण एवं विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर प्रविष्ट न करने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त कार्यपालन यंत्रियों को समस्त स्वीकृत निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करने और पोर्टल पर अंकित जानकारी पूर्णतः सत्य और प्रमाणित है का शपथ पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने विकास कार्यों को तीव्रता से सुनिश्चित करने हेतु निविदा समिति का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने राजस्व/सम्पत्तिकर की वसूली की समीक्षा करते हुए वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ड प्रभारियों से वसूली एवं जन कल्यणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा कार्य संतोषजनक न होने पर वार्ड प्रभारियों को नोटिस जारी करने, उन्हें स्थानांतरित करने तथा वेतन काटने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने राजस्व वसूली को तीव्र गति से बढ़ाने और बड़े बकायादारों की सम्पत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अपर आयुक्तगण श्रीमती अंजू अरूण कुमार, तन्मय वशिष्ठ शर्मा, मुकेश शर्मा, हर्षित तिवारी, गुणवंत सेवतकर, उपायुक्तगण दिनेश सिंह, हीरेन्द्र सिंह कुशवाह, अधीक्षण यंत्रीद्वय उदित गर्ग व आर.आर. जरोलिया, नगर निवेषक नीरज आनन्द लिखार सहित विभागाध्यक्ष एवं जोनल अधिकारी मौजूद थे। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने समय सीमा प्रकरणों, राजस्व-सम्पत्तिकर वसूली, यांत्रिक संबंधी कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं (समग्र के.वाय.सी, पेंशन प्रकरण, संकल्प से समाधान) की लगभग साढ़े चार घण्टे की बैठक में बिंदुवार समीक्षा की। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने यांत्रिक विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए यांत्रिक विभाग के निर्माण एवं विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर प्रविष्ट न करने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त कार्यपालन यंत्रियों को समस्त स्वीकृत निर्माण एवं विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी पी.एम.आई.एस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करने और पोर्टल पर अंकित जानकारी पूर्णतः सत्य और प्रमाणित है का शपथ पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने पी.एम.आई.एस पोर्टल पर जानकारी दर्ज न करने पर अगली टी.एल. बैठक तक यांत्रिक विभाग के समस्त इंजीनियरों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने विकास कार्यों को तीव्रता से सुनिश्चित करने हेतु निविदा समिति का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने यांत्रिक विभाग के आॅपरेटर गौरव सिंह को यांत्रिक विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने राजस्व/सम्पत्तिकर की वसूली की समीक्षा करते हुए वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ड प्रभारियों से वसूली एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा वसूली कार्य, जन कल्याणकारी योजनाओं का कार्य संतोषजनक न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए वसूली कार्य में और तेजी लाने तथा बकायादारों की सम्पत्तियां कुर्क करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने वार्ड क्र. 47, वार्ड क्र. 24, वार्ड क्र. 43, वार्ड क्र. 14, वार्ड क्र. 13, वार्ड क्र. 11 के वार्ड प्रभारियों से वीडियों कान्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्व एवं सम्पत्तिकर की वसूली तथा जन कल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने सम्पत्तिकर एवं राजस्व वसूली संतोषजनक न होने पर वार्ड क्र. 47 के वार्ड प्रभारी को नोटिस जारी करने, वार्ड क्र. 24 के वार्ड प्रभारी का स्थानांतरण करने, वार्ड क्र. 14 के वार्ड प्रभारी का स्थानांतरण करने, वार्ड क्र. 11 के वार्ड प्रभारी का 05 दिवस का वेतन काटने (नो वर्क-नो पे) के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने समस्त जोनल अधिकारियों एवं वार्ड प्रभारियों को 10 दिवस में कार्य में सुधार लाकर निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करने, समग्र के.वाय.सी का कार्य शत्-प्रतिशत पूर्ण करने तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के प्रकरण लंबित न होने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कचरे का पृथक्कीकरण (सेग्रीकेशन) शत्-प्रतिशत सुनिश्चित करने और निर्धारित मात्रा में वाहनों से कचरे का परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पृथक से बारी-बारी से दरोगा या अन्य की ड्यूटी लगाकर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने स्पॉट फाईन की कार्यवाही और सख्ती से करने तथा उसका प्रतिदिन का ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने वॉल पेंटिंग के लिए स्थल का चयन शीघ्रता से कर सूची प्रस्तुत करने तथा मूत्रालय निर्माण के वर्क आर्डर को भी शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने सी.एम. हेल्प लाईन की 50 दिवस की शिकायतों का शीघ्रता से निराकरण करने और अगली बैठक में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। हरि प्रसाद पाल / 04 फरवरी, 2026