क्षेत्रीय
08-Feb-2026
...


- आरक्षण टिकट के अवैध खरीद बिक्री मामले में दो हिरासत में साहिबगंज(ईएमएस)।राजमहल- मालदा रेल मंडल के मंडल रेलवे प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के आदेशानुसार मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ मालदा अशिम कुमार कुल्लू की देखरेख में मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों पर सुरक्षा, कानून का पालन और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी किया जा रहा है।इसी क्रम में तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सीआइबी मालदा आरपीएफ पोस्ट बरहरवा की टीमों ने ऑपरेशन सुरक्षा के तहत अवैध टिकटिंग गतिविधियों पर छापेमारी किया जिसमें दो व्यक्तियों जिसमे साहिब अंसारी उम्र 22 वर्ष और आनंद तुरी उम्र 26 वर्ष को पीआरएस काउंटर के पास संदिग्ध गतिविधियों के दौरान रोका गया।इसी क्रम में उनकी जांच किया गया जहाँ अप्रयुक्त तत्काल टिकट खाली आरक्षण रद्दीकरण फॉर्म, मोबाइल फोन और नकद राशि जो लगभग 10,625 रुपया बरामद हुआ।इसको लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा कि दोनों व्यक्तियों ने व्यक्तिगत लाभ के लिए रेलवे टिकट की अवैध खरीद और बिक्री में संलिप्त होने की बात स्वीकार की जिसे रेलवे अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही कहा कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों पर सुरक्षा कानून का पालन और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ प्रतिबद्ध है और रेलवे परिसरों पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रखेगा। कर्मवीर सिंह/08फरवरी/26