बिजनौर (ईएमएस)। उत्तरप्रदेश के बिजनौर शहर के नगर पालिका चौक के पास का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक एक दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक महिला एक युवक के साथ बाइक पर आई थी। तभी पीछे से बाइक पर अपने दोस्त के साथ आए महिला के पति ने पहचान लिया जिसके बाद पति ने महिला के साथ घूम रहे युवक से पूछताछ कर घूमने को लेकर नाराजगी जाहिर की। इस बात पर दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई। हालांकि, महिला का कहना था कि वह जिस युवक के साथ घूम रही है वह भी उसका पति है। इसके बाद गाली-गलौज के बाद दोनों युवकों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान साथ मौजूद युवक ने भी महिला और उसके साथ घूम रहे युवक की पिटाई की। मारपीट के दौरान सड़क पर भीड़ भी लग गई। मारपीट देख मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। इसके बाद भीड़ ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। आशीष दुबे / 08 फरवरी 2026