रांची(ईएमएस)रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलांगी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, योनोवा कार तेज रफ्तार में चल रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवार युवक नशे की हालत में था, जिससे वह संतुलन नहीं बना सका।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कर्मवीर सिंह/08फरवरी/26