क्षेत्रीय
पूर्वी सिंहभूम(ईएमएस)।सीतारामडेरा थाना अन्तर्गत छायानगर में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में आग लग गई। घर से धुआं निकलता देख आस पास के लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।सूचना पाकर एक दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई है। बताया जाता है कि आग सिलेंडर फटने से लगी है। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है वहीं दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में लग गए है। कर्मवीर सिंह/08फरवरी/26