क्षेत्रीय
08-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) जीआरपी पुलिस ने चलती ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान चुराने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से दो मोबाइल जप्त कर 47 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पूछताछ आरोपी ने अपना नाम पिंकेश उर्फ मुकेश निवासी रायसेन बताया है। एसपी पदम विलोचन शुक्ला के अनुसार 6 फरवरी को भोपाल इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे झांसी के यात्री योगेश गौतम का मोबाइल चोरी हो गया था। गौतम की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल जांच पड़ताल करते सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक चोर की पहचान कर उसे मक्सी के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर का नाम पिंकेश उर्फ मुकेश निवासी रायसेन है। इसके पास से पुलिस में दो मोबाइल कीमत 47 हजार के बरामद किए हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि कुछ पुरानी घटनाओं का खुलासा हो सके। आनंद पुरोहित/ 08 फरवरी 2026