08-Feb-2026
...


- 03 आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार रायपुर (ईएमएस)। उधारी रकम वापस न करने की बात को लेकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में तिल्दा नेवरा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर 03 आरोपियों एवं 01 नाबालिग साथी विधि से संघर्षरत को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू तथा स्कूटी वाहन जिसकी कीमत लगभग 70,000 आंकी गई है। प्रकरण में आरोपीगण अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर दुर्गेश धृतलहरे, निवासी तुलसी नेवरा, से पूर्व में दी गई उधारी रकम की मांग करने उसके घर पहुंचे। रकम वापस न मिलने की स्थिति में उसकी हत्या करने की नीयत से आरोपीगण प्रत्येक अपने-अपने पास धारदार चाकू लेकर बीती रात आहत के घर पहुंचे। आरोपीगण द्वारा आहत के घर का दरवाजा बलपूर्वक तोड़कर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया गया और पैसों की मांग की गई। आहत द्वारा रकम देने से इंकार करने पर आरोपियों ने चाकू लहराकर भयादोहन किया, गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा चाकू से वार कर आहत की बाईं जांघ में गंभीर चोट पहुंचाई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 एवं पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिल्दा नेवरा लाया गया, जहां उसका समुचित इलाज कराया गया। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों एवं उनके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किए गए। गिरफ्तारी उपरांत तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/08 फरवरी 2026