राज्य
08-Feb-2026
...


(जबलपुर) काम पुलिस का, वेतन के स्थान पर मानदेय (08पीआर30जीडब्ल्यू) जबलपुर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता अनिल भार्गव वायु ने कहा होमगार्ड कर्मचारियों से कार्य तो पुलिस विभाग के नियमित कर्मचारियों के समान लिया जाता है लेकिन वेतन के स्थान पर मानदेय दिया जा रहा है, होमगार्ड कर्मचारियों को वेतन मान, मंहगाई भत्ता, फंड की कटौती, अवकाश नगदीकरण, भविष्य निधि या शासकीय आवास, साप्ताहिक अवकाश या बर्दी के कपड़े सिलाई के पैसे या बर्दी धुलाई के लिए पैसे नहीं दिए जाते है, जबकि कार्य के अनुसार यह लाभ मिलने चाहिए । होमगार्ड कर्मचारियों की मजदूरों से भी बदतर स्थिति है, मजदूरों को कलेक्टर रेट से मजदूरी मिलती है, उन्हें साप्ताहिक अवकाश दिया जाता है, बीमा के पैसे काटे जाते है। होमगार्ड सैनिकों को यह लाभ नहीं मिलते। विगत दिनों इंदौर में होमगार्ड सैनिकों के स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री द्वारा घोषणा की गई है कि होमगार्ड सैनिकों को प्रदेश शासन के नियमित कर्मचारियों के समान 62 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्ति किया जाएगा परंतु आज आदेश जारी न होने के कारण होमगार्ड सैनिकों को 60 वर्ष की उम्र में ही सेवानिवृत्त किया जा रहा है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, जिला सचिव देवेंद्र पचौरी, कोषाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री, बीरेंद्र चंदेल,रामशंकर शुक्ला, योगेश देशमुख, कुलदीप सिंह, सुनील पचौरी, दिलीप यादव, राजा राम डेहरिया, पंकज शर्मा, अर्जुन सोमवंशी ने होमगार्ड सैनिकों को समान कार्य का समान वेतन एवं सेवानिवृत्ति के पश्चात पेंशन का लाभ पुलिस विभाग के नियमित कर्मचारियों के समान देने की मांग की है। सुनील साहू / शहबाज / 08 फरवरी 2026/ 06.30