गुना-(ईएमएस) गुना नगर पालिका द्वारा आयोजित 38 वीं अखिल भारतीय स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री स्वर्ण का हॉकी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला लखनऊ और एनसीआरई बिलासपुर के बीच हुआ जिसमें खेल के तीसरे क्वार्टर के पश्चात लखनऊ ने एक गोल किया और एक शून्य से विजय हासिल की। क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर नगर पालिका अध्यक्ष एवं परिषद को 9 वर्ष बाद हॉकी टूर्नामेंट आयोजन करने के लिए बधाई दी एवं सभी गुना वासियों को संबोधित करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता ने की स्वागत के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता ने कहा कि आज बड़े ही गौरव का दिन है ,पहली बार हॉकी का फाइनल मुकाबला एस्टोर्टर पर खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के मुखिया और गुना के विकास की सोच रखने वाले केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज साहब का खेलों के प्रति प्रेम एवं युवा पीढ़ी को खेलों में आगे लाने के उद्देश्य से एस्ट्रोटर्फ लगवाई गई । महाराज साहब के आशीर्वाद से एक और बहुउद्देशीय खेल मैदान बन रहा है ,जिसमें सभी तरह के खेलों का आयोजन होगा, हम महाराज साहब के तहे-दिल से आभारी हैं,और हम आगामी वर्षों में निरंतर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन करते रहेंगे,सविता अरविंद गुप्ता ने कहा कि हमारे गुना के नवोदित हॉकी खिलाड़ी जिन्होंने अपनी खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक गुना को पहुंचाया, यह हमारे लिए बहुत गौरव की बात है। और हम आशा करते हैं कि हमारे गुना की टीम अगली बार फाइनल मुकाबला इसी टर्फ पर खेलेगी। बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मांग पर आगमी महीनों में राज्य स्तरीय कैलाश वासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्मृति में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। गुना के हॉकी खिलाड़ियों को जो भी हमसे सहयोग चाहिए हम सदैव उनके लिए व्यक्तिगत और परिषद के तौर पर हम तैयार रहेंगे। मैं जिला हॉकी संघ के सचिव श्री बृजेश दुबे जी का आभार व्यक्त करती हूँ कि उन्होंने टीमों से समन्वय बढ़ाकर अच्छी टीमों को खेल के लिए गुना आमंत्रित किया। मैं हमारे पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष श्री शेखर वशिष्ट भैया का भी धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ, कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों से समन्वय बनाया जिससे एक अच्छा मैच हम सबको यहां देखने को मिला, मैं गुना नगर पालिका के सभी कर्मचारी जो यहां दिन रात मेहनत करके इस मैदान को खूबसूरत बनाने में सहयोग किया, उन सभी का भी धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ। बाहर से गुना पधारे सभी सीनियर हॉकी खिलाडियों का भी बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ, जिन्होने अपना समय देकर इस आयोजन को भव्य बनाया। हाल ही में बास्केटबॉल के लिए भी हमारे पास सुझाव आया था की नगर पालिका बास्केटबॉल का टूर्नामेंट आयोजित करे, उसके लिए भी हमने अपनी सहमति दे दी है, और आगामी महीनों में बास्केटबॉल का टूर्नामेंट भी हम आयोजित करेंगे।पूर्व मंत्रीश्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने अपने उद्बोधन कहा कि इस मैदान में हमने भी हॉकी खेली है,हम भी यहीं खेले हैं। उन्होने सभी खिलाडियों को शुभकामनाऐं दी,और गुना को अच्छे खेल के लिए बधाई दी। मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र सिकरवार ने गुना के खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी और नगर पालिका को आगामी वर्षों में हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करते रहने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्व में विजेता टीम को एक लाख रूपये तथा उपविजेता टीम को पचास हजार रुपए दिये जाते थे जो इस वर्ष नपाध्यक्ष ने टूर्नामेंट के अंत में विजेता टीम को 200000 रुपये लखनऊ को तथा 1,00,000 ₹ एनसीआरई बिलासपुर को पुरस्कार स्वरूप इनाम दी गई तथा सभी टीमों को ट्रॉफी वितरित की गई , खेल मैदान में तकनीकी व्यवस्था के लिए टेक्निकल टीम को मैदानी व्यवस्था के लिए पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों , नगर पालिका के कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप गिफ्ट नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा भेंट किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा गुना टीम को ट्रैकसूट भी प्रदान किया। मंच संचालक सुधीर श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी शेखर वशिष्ठ ने किया। इस दौरान शेखर वशिष्ट ने कहा कि टूर्नामेंट के दौरान पूरे समय वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद श्री अरविंद गुप्ता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहा इसके बावजूद भी फाइनल मैच में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज की और हम सब का हौसला बढ़ाया। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान हम सबका मार्गदर्शन भी किया।सीताराम नाटानी ईएमएस