नई दिल्ली,(ईएमएस)। संसद के बजट सत्र के नौवें दिन सोमवार को भी लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी और राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग करने लगे। विपक्ष के हंगामें के चलते लोकसभा स्पीकर ने पहले 12 बजे तक के लिए फिर 2 बजे तक के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी। सोमवार को जैसे ही सदन की कार्रवाई शुरु हुई विपक्ष ने अपनी मांगों के समर्थन में हंगामा शुरु कर दिया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष से अपील की, कि वे प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखें, लेकिन विपक्षी सांसद इस पर सहमत नहीं हुए और हंगामा जारी रखा। स्थिति को देखते हुए स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की शुरुआती कार्यवाही महज छह मिनट ही चल सकी। दोबारा जब सदन आहूत हुआ तो विपक्ष ने फिर जोरदार हंगामा शुरु कर दिया, जिसे देखते हुए लोकसभा स्पीकर ने संसद की कार्यवाई को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। बजट सत्र के नौवें दिन सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग कर रहे थे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष से प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखने को कहा, लेकिन विपक्षी सदस्य नहीं माने। लगातार शोर-शराबे के चलते स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। इस दिन लोकसभा की कार्यवाही महज छह मिनट ही चल पाई। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को बजट सत्र के आठवें दिन भी भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी थी। बजट सत्र में लगातार हो रहे हंगामे और कार्यवाही में बाधा के बीच विपक्ष का कहना है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी की जा रही है। वहीं, सत्ता पक्ष का आरोप है कि विपक्ष जानबूझकर संसद की कार्यवाही को बाधित कर रहा है। इस बीच, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही स्थगित होने से पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। हालांकि, राजनीतिक गतिरोध के कारण सदन में अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्य आगे नहीं बढ़ सके। हिदायत/ईएमएस 09फरवरी26