राष्ट्रीय
09-Feb-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। साइबर ठगों ने एक विक्टिम के बैंक खाते से 70 लाख रुपए उड़ा दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले 50 साल के एक व्यक्ति के पास टेलीग्राम पर एक महिला का मैसेज आया। महिला ने अपना नाम प्रिया बताया, इसके बाद उसने कहा कि वह किसी राहुल नाम के व्यक्ति को मैसेज कर रही थीं और गलती से विक्टिम से पास पहुंच गया। महिला ने सॉरी कहकर मैसेज इग्नोर करने को कहा। इसके बाद विक्टिम ने चैटिंग जारी रखी। फिर दोनों के बीच वॉट्सऐप नंबर शेयर किए गए। फिर महिला ने कहा कि वह लंदन बेस्ड कंपनी में काम करती है और अपने परिवार का बिजनेस चलाती है। लंबी चैटिंग के बाद महिला ने विक्टिम का भरोसा जीत लिया। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने बिटकॉइन ट्रेडिंग पर चर्चा शुरू कर दी। महिला ने बताया कि बीते पांच साल में उन्होंने बिटकॉइन ट्रेडिंग से मोटी कमाई की है। इसके बाद महिला ने विक्टिम को इनवेस्टमेंट के लिए राजी कर लिया और इंस्टैंट प्रोफिट का भी वादा किया। इसके बाद विक्टिम को एक लिंक शेयर किया। विक्टिम ने जब लिंक पर क्लिक किया तो वह उसको एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर लेकर गया, जो देखने में ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जैसा था। इसके बाद शख्स ने वहां अकाउंट क्रिएट किया और 9 दिसंबर को पहला इनवेस्टमेंट किया। इस इनवेस्टमेंट का अमाउंट 50 हजार रुपए था। विक्टिम ने कुछ समय इंतजार किया और उनको डैशबोर्ड पर प्रोफिट नजर आने आया। इसके बाद विक्टिम ने 8 अलग-अलग बैंक अकाउंट में 60 लाख रुपए ट्रांसपर कर दिए। इसके बाद व्यक्ति ने बैंक से लोन तक लिया और रुपये लगा दिए। विक्टिम को प्रोफिट के रूप में 2.6 करोड़ रुपये नजर आने लगे। साइबर ठगी का खुलासा तब हुआ, जब विक्टिम ने अपने प्रोफिट के रुपए निकालने की कोशिश की। इसके बाद विक्टिम के प्रयास असफल रहे। कस्टमर केयर पर कॉल किया तो उन्होंने और रुपए की डिमांड की। इसके बाद विक्टिम को समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है। फिर विक्टिम ने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सिराज/ईएमएस 09फरवरी26 ----------------------------------