क्षेत्रीय
जबलपुर (ईएमएस)। गोरखपुर थानांतर्गत बाजार क्षेत्र में स्कूटी सवार 3 लड़कों ने एक युवक के साथ मारपीट कर शराब पीने के लिए 1 हजार मांगे, मना करने पर चाकू से वार कर दिया। घटना के संबंध में गोरखपुर थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहरनगर अधारताल निवासी स्कूटी से खरीददारी करने गोरखपुर बाजार गया था जहां शाम 7.30 बजे एक सफेद रंग की स्कूटी से आये 3 लड़कों ने चाकू से हमला किया और भाग गये। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 119 (1), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।