क्षेत्रीय
09-Feb-2026
...


- 10 से 15 फरवरी के बीच विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन पटना, (ईएमएस)। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने विशेष मेडिकल कैंप लगाने का फैसला किया है। विभाग के सचिव मोहम्मद सोहेले ने निर्देश दिया है कि हज यात्रियों की मेडिकल जांच और रिपोर्ट एक ही दीन में पूरी की जाए, ताकि उन्हें बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। निर्देश के अनुसार, बिहार के सभी जिलों के सदर अस्पतालों में 10 से 15 फरवरी के बीच विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। मेडिकल जांच के बाद हज यात्रियों को उसी दिन रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी। इसका उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले हाजियों को रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। बताया गया है कि इस साल बिहार से कुल 2569 हज यात्री पवित्र हज यात्रा पर जाएंगे। हज यात्रा की शुरुआत 18 अप्रैल से होगी और यह 5 मई तक चलेगी। संतोष झा- ०९ फरवरी/२०२६/ईएमएस