क्षेत्रीय
09-Feb-2026
...


ब्यावरा (ईएमएस)गत दिवस नगर के विधालय के. सी कॉन्वेंट हाई स्कूल द्वारा ब्यावरा स्थित अंजनीलाल मंदिर धाम में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य, अनुशासित एवं भावनात्मक विदाई समारोह का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और स्मरणीय रहा।इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोहन पंवार भाजपा युवा नेता की उपस्थिति रही। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू यादव , महामंत्री सुमित सोलंकी , दीपक सामरे कांग्रेस युवा नेता जिला पंचायत सदस्य विश्वनाथ दांगी , आरएसएस संघ महेंद्र सेन, भाजपा पूर्व संयोजक युवा नेता आकाश छईया , भजयुमो अध्यक्ष गिरराज लववंशी , युवा नेता जितेंद्र यादव , कांग्रेस नेता अर्पित शर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, एमएल लववंशी, रामगोपाल मीना, सहित अन्य सम्मानित अतिथि एवं साथीगण विधालय का स्टाफ और विधार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, भारत माता के पूजन एवं वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात समस्त अतिथियों का तिलक, साफा, माला एवं धूपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अथितियों का प्रेरणादायी उद्बोधन विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ, जिसमें उन्होंने बच्चों को अनुशासन, परिश्रम, संस्कार एवं लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दिया।उनके विचार विद्यार्थियों के भविष्य के लिए निश्चित ही मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य एवं कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उल्लास और आनंद से भर दिया। साथ ही विद्यालय के उन होनहार विद्यार्थियों को, जिन्होंने कक्षा 10वीं, 8वीं एवं 5वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, मंच से मार्कशीट, ट्रॉफी एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं अतिथियों के लिए स्नेहपूर्ण भोजन व्यवस्था की गई। विशेष रूप से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को उनके आगामी उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं और यह विश्वास व्यक्त किया गया कि वे जहाँ भी जाएँ, विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।अंत में स्कूल संचालक इंदरसिंह लववंशी ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सम्मानित अतिथियों, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों एवं सहयोगी साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया । -निखिल कुमार (ब्यावरा)9/2/2026