इन्दौर (ईएमएस) 19,341 फीट की ऊंचाई पर स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट किलिमंजारो पर शहर की पर्वतारोही आकांक्षा शर्मा कुटुम्बले ने सफलतापूर्वक चढ़ाई कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के साथ वहां तिरंगा फहराया और शहर प्रदेश तथा देश का मान बढ़ाया है। आकांक्षा इससे पूर्व गत वर्ष सितंबर में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्बुस पर भी जा चुकी है। पेशे से सिविल इंजीनियर आकांक्षा विश्व की इन दोनों सर्वोच्च पर्वत चोटियों पर चढ़ाई करने वाली इंदौर की संभवतः पहली पर्वतारोही हैं। आनंद पुरोहित/ 09 फरवरी 2026