बेंगलुरु,(ईएमएस)। कर्नाटक के बीदर और कोलार जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि बीदर जिले के हमनाबाद तालुक में हल्लीखेड़ा के पास नागन्ना चौराहे के पवास रविवार को एक बाइक के पुल से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेश्वर गांव के रहने वाले वेंकट करतमाल (40), उनकी पत्नी शिल्पा (35) और बेटी रक्षिता (12) के रूप में हुई है। उनके बेटे दिगंबर (15) को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ये चारों एक ही बाइक पर सवार थे और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बाइक पुल से टकरा गई। वहीं एक अन्य हादसे में कोलार जिले के श्रीनिवासपुर में रविवार को एक कार के पलट जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में से दो की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी मुनियम्मा और वेंकटप्पा के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब श्रमिक काम खत्म करके लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सिराज/ईएमएस 09फरवरी26 ---------------------------------