09-Feb-2026
...


- निगमायुक्त समय सीमा बैठक में की विभागीय कार्यों की समीक्षा ग्वालियर ( ईएमएस ) \ सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत सीवर एवं पानी से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से हर हाल में संतुष्टि के साथ समय सीमा में निराकरण किया जाना है, यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करे। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने समय सीमा बैठक में सभी विभाग अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव, श्री प्रदीप तोमर, श्री मुनीश सिकरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि गंदे पानी से संबंधित जिन अधिकारियों की 4 से अधिक शिकायतें लंबित है, उन सभी को नोटिस जारी करें तथा एक-एक इंक्रीमेंट रोकने की कार्यवाही करें। इसके साथ ही जिन अधिकारियों की 20 से अधिक सीवर की शिकायतें लंबित है उनको भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतें अटेंड नहीं करने पर संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों ने पिछले साल से कम वसूली की है सभी को नोटिस जारी करें। बैठक में संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान जितने भी आवेदन जमा हुए हैं उनका निराकरण समय सीमा में करायें। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि अवैध कॉलोनियों पर निरंतर प्रभावी कार्यवाही हो। साथ ही टीएल के लंबित प्रकरणों का जवाब समय सीमा में देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में भवन अनुज्ञा, आवारा कुत्ते, ट्रेड लाइसेंस आदि बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।