09-Feb-2026
...


- श्री कन्याल एसआईआर कार्य में प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान, कलेक्टर ने अधिकारियों का बढ़ाया हौसला गुना (ईएमएस) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान बैठक के आरंभ में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 2026 (एसआईआर) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गुना जिले द्वारा प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त करने पर कलेक्टर श्री कन्याल ने तालियां बजाकर निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं टीम को शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। हॉकी टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर नगर पालिका की सराहना हाल ही में संजय स्टेडियम में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट के बेहतरीन आयोजन के लिए कलेक्टर द्वारा नगर पालिका की पूरी टीम की प्रशंसा की गई। लक्ष्य तय कर नो-पेंडेंसी पर करें कार्य कलेक्टर श्री कन्याल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं के लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि कितने प्रयास किए जा रहे हैं और उनकी कितनी प्रभावी मॉनिटरिंग हो रही है। उन्होंने नो-पेंडेंसी की भावना से प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए। संकल्प से समाधान अभियान में तेजी लाने के निर्देश संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं पत्रों के शीघ्र निराकरण को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। क्रिटिकल केयर सेंटर से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं बैठक के दौरान जिला चिकित्सालय में क्रिटिकल केयर सेंटर के प्रारंभ होने पर कलेक्टर ने कहा कि इससे आमजन को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। GIS पोर्टल एवं PARAKH एप का प्रशिक्षण बैठक के प्रारंभ में ई-गवर्नेस मैनेजर गौतम श्रीवास्‍तव एवं सीनियर GIS एग्जीक्यूटिव श्रीमती पूजा द्वारा District GIS Portal एवं PARAKH Application के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में GIS आधारित एसेट मैपिंग, डाटा अपडेट, निरीक्षण प्रक्रिया तथा PARAKH ऐप के माध्यम से डिजिटल निरीक्षण दर्ज करने की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य शासकीय परिसंपत्तियों के प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, सटीक एवं तकनीक आधारित बनाना है। सीताराम नाटानी