मजदूर विरोधी श्रमनीतियों के खिलाफ मजदूर वर्ग के संघर्ष में शामिल होने का आह्वान - भाकपा ग्वालियर (ईएमएस)। केंद्र सरकार द्वारा 44 मौजूद श्रम कानूनो के स्थान पर लागू किए गए 4 नए श्रम संहिताओं तथा मजदूर वर्ग पर बढ़ते हमलो के विरोध में देश की समस्त केंद्रीय ट्रेड यूनियनो के संयुक्त मोर्चा के आव्हान के तहत 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल करने की घोषणा की है जिसके तहत आज सायंकाल सरवटे चौक हजीरा चौराहा ग्वालियर पर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) से जुड़े जन संगठनो ने विशाल प्रदर्शन कर आम सभा की। प्रदर्शन का नेतृत्व एटक जिला ग्वालियर के अध्यक्ष कॉमरेड भरोसी लाल जैन, जिला महासचिव कॉमरेड हरीशंकर माहौर, ऑटो रिक्शा कर्मचारी यूनियन के जिला महासचिव कॉमरेड रमेश सविता,कॉम वीरेंद्र सिंह जादोन, कॉम शमीम मोहम्मद,कॉम पूरन सिंह परिहार, बीड़ी मजदूर यूनियन जिला ग्वालियर अध्यक्ष कॉम शीला देवी माहौर,कॉम गोमती लिखार,कॉम सरोज माहोंर, सिंधिया स्कूल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कॉम सलीम खान एवं ग्वालियर मजदूर सभा के कॉम अनवर खान, कॉम जालिम सिंह ने किया। सभा को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने संबोधित करते हुए मजदूर मेहनतकश आवाम के हक और अधिकारो को सुरक्षित रखने के लिए पूर्व के श्रमिक कानूनों को समाप्त कर 4 नए श्रम कानून को लागू करने का विरोध करते हुए केंद्रीय कर्मचारी संगठनों द्वारा 12 फरवरी 26 की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों से हड़ताल को सफल बनाने का आव्हान किया। सभा को अखिल भारतीय किसान सभा मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष कॉमरेड अशोक पाठक ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए किसानों को भी मजदूर संगठनों के साथ मिलकर हड़ताल को सफल बनाने का आव्हान किया। आज के प्रदर्शन और आमसभा में मंगल सिंह जाटव, हेमलता माहौर,लक्ष्मी देवी कुशवाह, योग्यता देवी,लक्ष्मी देवी जाटव, बिरजा देवी माथे, सुनीता माहोर, अब्दुल शहीद,सरोज माहौर, रामप्रसाद माहौर ,गिरिजा देवी माथे, विजय सिंह, उमेश कुशवाहा, सुरेंद्र सविता, गीता माहौर, शारदा देवी जाटव, शकुन जाटव, आशा कुलाड़िया, लक्ष्मी जाटवआदि बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लिया।