जबलपुर (ईएमएस)। पनागर थाना अतंर्गत कुशनेर ब्रिज के पास एक स्वराज माजदा कार ने एक बाईक में टक्कर मार दी जिसमें सवार एक वृद्ध की मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया| पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम टिकरिया निवासी कुंवरलाल पटेल और प्रमोद कुमार पटेल गत दिवस अपने घर से मोटर सायकल से ग्राम भीटा जा रहे थे| दोपहर लगभग 3-15 बजे कुशनेर बिज पेट्रोल पम्प के पास पनागर में सामाने तरफ से आ रही स्वराज माजदा क्रमांक एमपी 20 जीए 6925 के चालक ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी जिससे दोनों बाईक सहित नीचे गिर गए| दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गत रात 9.30 बजे 83 वर्षीय कुंवरलाल पटेल की मौत हो गई| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।