लखनऊ(ईएमएस)। यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में स्पीकर सतीश महाना दो विधायकों पर भडक़ गए। दरअसल, दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि देते समय दोनों विधायकों के मोबाइल बजने लगे। स्पीकर ने तत्काल सिक्योरिटी बुलाई। बताया जा रहा कि बीजेपी के फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल और एक अन्य विधायक के मोबाइल बज रहे थे। सिक्योरिटी से दोनों विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा- दोनों माननीय सदस्यों से टेलीफोन ले लो..वो जो पीछे टोपी वाले बैठे हैं। सत्र के दूसरे दिन दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक विधायकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी उनको याद किया। इसके बाद सभी दलों के फ्लोर लीडर्स ने बारी-बारी से श्रद्धांजलि दी।