* बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के लिए गंदी और अभद्र भाषा इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजद महिला प्रकोष्ठ की ओर से पुतला दहन किया गया- एजाज अहमद पटना, (ईएमएस)। महिलाओं के मान सम्मान की प्रतीक, बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद राबड़ी देवी के प्रति गंदी और अभद्र भाषा इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजद महिला प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश रजत महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष अनीता भारती के नेतृत्व में मंगलवार को पटना में पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा अमर्यादित, असंसदीय और महिलाओं के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, उसके कारण बिहार की महिलाओं में गुस्सा और रोष देखा जा रहा है। इस तरह की अपमानजनक भाषा के खिलाफ मंगलवार को बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश राजद कार्यालय से वीरचंद पटेल पथ होते हुए गगन चुंबी नारों के साथ विरोध प्रदर्शन मार्च राजद के राज्य से शुरू हुआ। महिलाएं नारा लगा रही थी गंदी भाषा, गंदी जुबान नीतीश कुमार की यही पहचान, अभद्र भाषा क्यों नीतीश कुमार जवाब दो, महिला विरोधी सरकार हाय हाय, बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि पर चुप्पी क्यों नीतीश सरकार जवाब दो, महिलाओं का अपमान करने वाली सरकार मुर्दाबाद जैसे नारे लगाते हुए आयकर गोलंबर तक विरोध प्रदर्शन मार्च पहुंचा। जहां सैकडो की संख्या में महिलाओं ने नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इनके साथ राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश पदाधिकारी भी चल रहे थे। आयकर गोलंबर पहुंचने से पहले से ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी थी। महिलाएं और पार्टी नेता वहीं पर रुक कर पुतला दहन किया। इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ.उर्मिला ठाकुर एवं श्रीमती मुन्नी रजक ने कहा कि बिहार में लगातार छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही है और उनकी हत्या कर दी जा रही हैं ,जिस तरह से पटना में नीट की छात्रा के साथ, दरभंगा में छः वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या,खगड़िया में चार वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या, बक्सर में दो बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या,मधेपुरा में विधवा महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या की घटनाएं हुई उससे पूरा बिहार शर्मसार है, लेकिन ऐसी घटनाओं के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं। इस तरह की घटनाओं पर जब विधान परिषद में श्रीमती राबड़ी देवी जी ने सरकार से सवाल किया तो सरकार इस पर जवाब देने की बजाय नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी जी के संबंध में गंदी और असंसदीय भाषा इस्तेमाल की, जो कहीं से उचित नहीं है। इस तरह की गंदी भाषा के लिए नीतीश कुमार जी अविलंब बिहार की महिलाओं से माफी मांगे, क्योंकि श्रीमती राबड़ी देवी जी बिहार की महिलाओं के मान सम्मान की प्रतीक के साथ-साथ बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री भी रही हैं। इस अवसर पर प्रदेश राजद की प्रवक्ता सारिका पासवान, मधु मंजरी, महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष आभा लता, प्रदेश महासचिव मुकुंद सिंह, सुनीता कुशवाहा, मीना राय, पूजा शेखर यादव, सुनीता यादव, प्रो रतन प्रिया, रीना चौधरी, पुष्प लता मुर्मू, नसीमा जमाल, सोनी यादव, रूबी कुमारी, गुड़िया यादव, सोनी यादव, नीतू कुमारी, प्रिया कुमारी, मीरा यादव, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित थे जिनमें राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव बल्ली यादव, प्रमोद कुमार राम, भाई अरुण कुमार, ई अशोक यादव, अभिषेक कुमार सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, विजय कुमार यादव, प्रदेश सचिव जेम्स कुमार यादव, सरदार रणजीत सिंह, मनोज यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, गणेश कुमार यादव, रामाशंकर यादव, ओम प्रकाश पासवान, प्रिया रंजन ठाकुर सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे। संतोष झा- १० फरवरी/२०२६/ईएमएस