बस्ती (ईएमएस)। बुधवार को सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 7 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। ज्ञापन में संगणक से सहायक अभियन्ता ‘ सिविल’ पद पर वर्षो से लम्बित उत्पन्न बाधाओं को दूर कराकर प्रोन्नति कराये जाने आदि की मांग शामिल है। ज्ञापन में ड्रांइग संवर्ग के पदों का पुर्नगठन, अवर अभियन्ता की भांति ग्रेड पे इग्नोर कर वेतनमान दिये जाने, ड्रांइग संवर्ग के कार्मिको को अवर अभियन्ता सिविल /यांत्रिक के पद पर प्रोन्नत हेतु पृथक से कोटा निर्धारित किये जाने, ड्रांइग संवर्ग के पदों पर 1-1-1996 से व्याप्त वेतन विसंगति दूर किये जाने, विभागीय प्रशिक्षण दिये जाने आदि की मांग शामिल है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद ने मांगों का समर्थन करते हुये कहा कि समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराया जाय। अन्यथा की स्थिति में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघर्ष करने को बाध्य होगा। ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के मण्डलीय प्रभारी शीतल प्रसाद गुप्ता, सचिव संजय कुमार, बुद्धसागर यादव, दिनेश चन्द्र मिश्र, सुभाष चन्द्र, विजय सहाय, राजनरायन चौधरी, आशुतोष आर्या आदि शामिल रहे। .../ 11 फरवरी /2026