राजनांदगांव (ईएमएस)। निगम सीमाक्षेत्र के वार्डो में साफ सफाई एवं निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में महापौर मधुसूदन यादव आज ग्रामीण वार्ड हल्दी व सिंदई में वार्ड पार्षद मुकेश साहू व चंद्रकृत साहू के साथ निर्माण व सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर सफाई व्यवस्था और दुरूस्त करने तथा निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। महापौर श्री यादव सिंदई एवं हल्दी में सफाई व्यवस्था देख निर्धारित समय तक कर्मचारी कार्य नही करने की शिकायत पर हाजरी रजिस्टर की जॉच कर प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा तथा स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव से कहा कि सभी कर्मचारी सुबह समय में उपस्थित होकर निर्धारित समय तक सफाई कार्यो का निर्वाहन करेंगे। बिना अनुमति अनुपस्थित या समय से पहले कार्य से जाने वाले कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही करे। उन्हांेने कहा कि ग्रामीण वार्ड को ध्यान मंे रखकर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, वार्डवासियो को स्वच्छता अपनाने तथा कचरा स्वच्छता दीदीयो को देने समझाईस देवे। हल्दी में साफ सफाई के अलावा महापौर श्री यादव ने निर्माण कार्य एवं मोहारा शिवनाथ नदी का निरीक्षण कर जल स्तर देखा। उन्होंने वार्ड में पेयजल के लिए वार्डवासियो से चर्चा कर कहा कि हल्दी मे पाईप लाईन विस्तार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति पश्चात पाईप लाईन विस्तार किया जायेगा, जिससे हल्दी के सभी क्षेत्रों में पर्याप्त पानी सप्लाई होगी। पार्षद चंद्रकृत साहू के प्रयास से सिचाई विभाग के सहयोग से नदी में सील्ट व मिट्टी तथा गंदगी सफाई कार्य कराया जा रहा है। जिसका निरीक्षण कर महापौर ने पार्षद की पहल की सराहना की तथा स्वास्थ्य अधिकारी को गंदगी व मलमा हटाने निर्देशित किये। निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में हल्दी स्कूल के पास निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर कार्य मंे तेजी लाकर जल्द पूर्ण कराने तथा हायर सेकेण्ड्री स्कूल में प्रयोगशाला भवन के शेष कार्य पूर्ण करने व रंग रोगन कराने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए। इसी प्रकार पीएमश्री प्राथमिक शाला का जायजा लेकर शासन से मिलने वाली सुविधाओ के संबंध में चर्चा किए तथा नये अतिरिक्त कक्ष एवं बालिका शौचालय का निरीक्षण कर कहा कि इसका जल्द लोकार्पण कराया जायेगा। हल्दी उद्यान में सुविधा विस्तार की मांग पर महापौर श्री यादव ने कहा कि शासन को उद्यानों के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति अतिशीघ्र मिलेगी। उन्होंने वार्डवासियो से कहा कि शासन के सहयोग से वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराये जायेगे।