क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


- काबिंग गश्त में गस्त के दौरान 8 एसीपी,16 निरीक्षक सहित 400 पुलिस बल की टीम ने दी दबिश - 31 पुरुष, 8 महिलाओ सहित कई कुख्यात बदमाश गिरफ्तार - 17 वाहन, 1 करोड़ के जेवरात, 39 मोबाइल, गांजा सहित नगदी जप्त भोपाल(ईएमएस)। शहर में बढ़ते अपराधो पर अंकुश लगाने और आदतन बदमाशो पर कार्यवाही किये जाने को लेकर पुलिस कमिशनर भोपाल संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवेधश गोस्वामी द्वारा भोपाल शहर के सभी थाना इलाको में 10-11 फरवरी की रात कांम्बिग गश्त रखी गई थी। - अन्य राज्यो के फरार आरोपियो की पनाहगाह ईरानी डेरा था राडार पर अफसरो के मुताबिक बीते कई महीनो से थाना निशातपुरा में देश के कई राज्यो व जिलो से कई बार फरार आरोपियो की तलाश में पुलिस टीमें भोपाल आ रही थी। वहीं इन आरोपियो के थाना निशातपुरा स्थित अमन कालोनी में छिपे होने की सूचना थी। पुलिस टीमें जब भी इन आरोपियो की तलाश में अमन कालोनी पहुँचती तो अमन कालोनी निवासी एकजुट होकर आरोपियो को पकड़ने का विरोध कर उन्हें बैरंग वापस लौटा देते थे। - अफसरो सहित सैकड़ो जवानो का पुलिस बल किया गया तैयार सारी जानकारियो के आधार पर अमन कालोनी ईरानी डेरा मे रहने वाले बदमाशो की धरपकड और अन्य कार्यवाही को लेकर पूरी प्लानिंग के साथ कांबिग गश्त की रुपरेखा तैयार की गई। ईरानी डेरा पर दबिश के दौरान किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिये पुलिस उपायुक्त जोन-4 मयूर खण्डेलवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-4 मलकीत सिंह एवं एसीपी अनिल शर्मा सहित, सहायक पुलिस आयुक्त अक्षय चौधरी व 8 सहायक पुलिस आयुक्त, 16 निरीक्षक और 400 पुलिस जवानो की टीम तैयार की गई। - ईरानी डेरे के लोगो ने किया विरोध पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही पुलिस टीम ने अमन कालोनी ईरानी डेरा की घेराबंदी कर आरोपियो की शुरु तलाश की। इसे लेकर एक बार फिर ईरानी समाज के लोगो ने एकजुट होकर पुलिस कार्यवाई का विरोध करते हुए अड़चन पैदा करने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन सभी पुरुषो सहित महिलाओ के खिलाफ कार्यवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। - दबिश के दौरान हत्थे चढ़े इनामी बदमाश, गांजा तस्कर, वाहन और मोबाइल चोर विरोध के बीच भी दबिश के दौरान पुलिस टीमो ने कई कुख्यात, इनामी अपराधियो को पकडने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये सभी अपराधियो के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार अपराधियो में से कई दुसरे राज्य के भी रहने वाले, इनमें से कई बदमाशो को कई राज्यो की पुलिस तलाश रही है, इनकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित है। - वाहन, जेवरात, मोबाइल, गांजा सहित नगदी जप्त पुलिस कमिशनर भोपाल संजय कुमार ने मीडियो से चर्चा करते हुए जानकारी दी की ईरानी डेरे पर दी गई दबिश के दौरान पुलिस द्वारा दबोचे गये बदमाशो में से 5 स्थाई वारंटी है, जिनके खिलाफ 7 स्थाई वारंट जारी हुए थे। वहीं पकड़े गये बदमाशों से चोरी के संदेह में 17 दो पहिया वाहन, 8 लाख कीमत के 39 मोबाइल फोन, 1 करोड़ कीमत के 640 ग्राम सोने और 240 ग्राम चांदी के जेवरात सहित 1 लाख 35 हजार की नगदी, गांजा सहित करीब डेढ़ करोड़ से अधिक का माल बरामद किया है। वहीं अमन कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी के सामने, करोंद निवासी नाजमा पति हबीब अली को 1 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया है, जिसकी कार्यवाही की जा रही हैं। इस तरह टीमो ने 31 पुरुष और 8 महिला आरोपियो सहित 39 आरोपियो को गिरफ्तार किया हैं। - फरार और छिपकर रह रहे इनामी बदमाश पकड़े गए ईरानी डेरे से गिरफ्तार आपराधियो में सादिक अली, काजी बाबू खान, रहमान इमदा, गुलाब नबी, मोहम्मद अली उर्फ साबिर हुसैन, सरु उर्फ यूसूफ अली, मुख्तार खान उर्फ मुकद्दर मिर्जा, बाकर अली के खिलाफ थानो में अपराधिक प्रकरण दर्ज है, पुलिस उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही हैं। इसके साथ ही वसीम खान, शब्बीर अली, सज्जाद हुसैन, मिर्जा उर्फ पिल्लू, जावेद अली उर्फ ईशा निवासी, भुसावल, महाराष्ट्र, शब्बीर अली, जाकिर हुसैन, शब्बीर अली उर्फ एपी, जहीर अली, रायत अली, हसनैन अली, जाफर अली उर्फ मिच्चा, नबी हसन उर्फ नबलू, अब्बास अली उर्फ अब्बास, जाकिर अली (स्थाई वारंट में फरार), सफदर अली उर्फ सबदर अली (2 स्थाई वारंटो में फरार), मोहम्मद अली उर्फ टिड्डा, शहादत हुसैन उर्फ शादाब ( यह आरोपी थाना कोतवाली नगर जिला प्रतापगढ में दर्ज अपराध में फरार है, उस पर 1 लाख का इनाम घोषित है, वहीं ,थाना छापीहेड़ा जिला राजगढ़ में दर्ज मामले में इस पर 10 हजार का ईनाम घोषित है, साथ ही यह थाना खुजनेर जिला राजगढ़ के एक और मामले में भी फरार चल रहा है), हैदर अली निवासी नागाव थाणे महाराष्ट्र, शब्बीर खान उर्फ शब्बे, अमजद अली उर्फ गब्बर (फरार स्थाई वारंटी), मुजायद उर्फ मुजाहिद (थाना निशातपुरा का स्थाई वारंटी), जाकिर हुसैन को पकड़ा गया है, इन सभी के खिलाफ पूर्व में अपराधिक प्रकरण दर्ज है, पुलिस इन सभी की कुंडली खंगाल रही है। - इन महिलाओ के खिलाफ हुई कार्यवाही ईरानी डेरा अमन कालोनी में दबिश के दौरान पुलिस टीम ने जायदा बी, मरीयम, फतीम बी, मूल निवासी भुसावल महाराष्ट्र, बानो अली, खुशनूर, राबिया, मरियम, नाजमा के खिलाफ कार्यवाही की है। जुनेद / 11 फरवरी