राष्ट्रीय
13-Feb-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। लोकसभा के बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन शुक्रवार को भी विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका। सुबह 11 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करने लगे। हंगामा थमता नहीं देख सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा की चेयर पर संध्या राय मौजूद थीं। हंगामे के बीच सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। इससे पहले सांसदों ने पूर्व सांसद भगवान दास राठौर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे सदन की कार्यवाही केवल पांच मिनट ही चल सकी। गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण के खत्म होने के बाद 23 दिन के ब्रेक के बाद सत्र का दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरू होगा और यह 2 अप्रैल तक चलेगा। हिदायत/ईएमएस 13फरवरी26