होटलों में कमरों की मांग बढ़ी मुम्बई (ईएमएस)। 15 फरवरी को श्रीलंका में होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबले को लेकर कोलंबो की उड़ानों औैर होटलों का किराया काफी बढ़ गया है। इसी कारण 13 और 14 फरवरी की टिकटों के दाम 50 फीसदी तक बढ़ गये हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सहित प्रमुख शहरों से कोलंबो जाने वाली सीधी उड़ाने का किराया एक लाख रुपये से ऊपर से अधिक बढ़ गया है। आम दिनों के हिसाब से कीमतें करीब दोगुनी हो गयी हैं। यह बढ़ोतरी काफी ज्यादा है। इसस कारण इस रुट पर टिकटों की मांग बढ़ना है। इससे किराया बढ़ना स्वाभाविक है। उड़ानों का किराया बढ़ने अलावा होटल कारोबार में भी तेजी आई है।मैच से पहले की तारीखों में कई होटलों के कमरों की की कीमतें काफी बढ़ गयी हैं क्योंकि ये तेजी से बुक हुए हैं। भारत-पाक मुकाबलों को लेकर प्रशंसकों में हमेशा से ही उत्साह रहा है। ऐसे मुकाबलों से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता।द्य प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई से कोलंबो के लिए रिटर्न किराया ही अब करीब 70 हजार रुपये तक पहुंच गया है। दिल्ली से जाने पर किराया 90 हजार से 1 लाख रुपये के बीच है। वहीं हैदराबाद से लगभग 80 हजार रुपये का खर्च आ रहा है, जबकि बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद और पुणे से किराया 60 से 65 हजार रुपये तक है। चेन्नई और कोचिन से किराया 50 हजार रुपये है। 13 और 14 तारीख की उड़ानों में करीब 1,000 से 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो औसतन 10 से 20 फीसदी तक है। हालांकि मैच वाले दिन 15 तारीख को किराए में अतिरिक्त वृद्धि नहीं देखी गई। इस मैच के कारण केवल उड़ानें ही नहीं, कोलंबो के होटलों में कमरों की मांग भी बढ़ी हैं। शहर के प्रमुख और प्रीमियम इलाकों में स्थित होटलों के कमरों की कीमतें बढ़ी हैं।इससे श्रीलंका के छोटे शहरों से भी लोग कोलंबो पहुंच रहे हैं जिससे भी होटल के साथ ही अन्य कारोबारियों को भी लाभ हुआ है क्योंकि मांग में तेजी आई है। कई कंपनियां भी कपने कुछ कर्मचारियों को मैच के लिए विशेष पैकेज के तहत कोलंबो ले जा रही हैं। इससे साफ है कि बड़े खेल आयोजनों में कॉरपोरेट सेक्टर की रुचि भी बढ़ रही है। गिरजा/ईएमएस 13 फरवरी 2026