खेल
16-Feb-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान शाई होप ने टी20 विश्वकप क्रिकेट के सुपर 8 में पहुंचने पर खुशी जतायी है। होप ने कहा कि पहले उनकी टीम को दावेदार नहीं माना जा रहा था पर उन्होंने शुरुआत से ही तय कर रखा था कि टीम जीत के इस सिलसिले को बनाये रखने उतरेगी। उन्होंने कहा कि सुपर 8 में पहुंचकर टीम ने पहला पढ़ाव हासिल कर लिया है। अब टीम अगले दौर के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वेस्टइंडीज नेपाल को 9 विकेट से हराकर धमाकेदार तरीके से सुपर 8 में प्रवेश किया है जिससे उसके हौंसले बुलंद हैं। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम है। मैच में कप्तान शाई होप का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं इस मैच में हार से नेपाल की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। यह इस मुकाबले में इंडीज टीम हावी रही और उसने तय ओवरों से पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान ने टीम के गेंदबाजों की भी जमकर प्रशंसा की और कहा कि गेंदबाजों ने नेपाल को कम स्कोर पर रोक कर जीत में अहम भूमिका निभाई। कप्तान ने मैथ्यू फोर्ड के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पावरप्ले में अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम पर दबाव बनाया। फोर्ड के बात करते हुए उन्होंने कहा, आपको उन्हें श्रेय देना ही होगा, वह सटीक गेंदबाजी कर रहे थे। वह गेंद की स्विंग का भरपूर फायदा उठाते हैं।होप ने कहा कि टॉस जीतने का भी उन्हें लाभ मिला। । पिच पर थोड़ी नमी थी और ऐसे में पहले गेंदबाजी का उन्हें लाभ मिला। उन्होंने कहा कि जीत में योगदान देना हमेशा एक सुखद अहसास होता है। उन्होंने माना कि अब टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण समय शुरू हो गया है। एक बल्लेबाज के तौर पर वे सुपर 8 के बड़े मैचों में भी अपनी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। होप ने कहा कि वे अपनी टीम की विशेष शैली की क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने उन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत बताई जिनपर आम तौर पर खेल के दौरान ध्यान नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि टीम जीत के सिलसिले को टूर्नामेंट के अंत तक ले जाना चाहते हैं। गिरजा/ईएमएस 16 फरवरी 2026